एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी इस दिन होगा INDIA और पाकिस्तान का भिडंत, ASIA CUP में 8 टीमे !
एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी, भारत-पाक मुकाबला 14 सितंबर को भारत की मेजबानी में होने जा रहे एशिया कप 2025 का शेड्यूल आखिरकार जारी कर दिया गया है। ये एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसका सबसे रोमांचक मुकाबला होता है भारत पाकिस्तान मैच, ऐसे तो भारत पाकिस्तान का हर एक मुकाबला रोमांचक होता है पर इस टूर्नामेंट में भारत पाकिस्तान मैच ही सबसे ज्यादा रोमाचक होता है और दोनों देशो का मुकाबला तय होता है की ये दोनों भिड़ेंगे ही I यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान समेत कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी।

- भारत-पाक मुकाबला 14 सितंबर
फॉर्मेट में बदलाव, अब टी-20 में होगा एशिया कप 2025
पहले एशिया कप को वनडे फॉर्मेट में आयोजित करने की योजना थी इससे पहले इसे वनडे फॉर्मेट में ही खेला जाता था , लेकिन 2026 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए इसे टी-20 फॉर्मेट में बदला गया है। बता दें कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे।
एशिया कप 2025 भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। पर भारत और पाकिस्तान दोनों को एक ही ग्रुप में रखा गया है जिससे मैच और टूर्नामेंट दोनों का ही रोमांच दोगुना हो जयेगा और यह फुल पेसा वसूल मैच होगा I
*ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान
*ग्रुप बी: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग
भारत बनाम पाकिस्तान – 14 सितंबर को महामुकाबला
टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के मुकाबले से होगी। भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद क्रिकेट प्रेमियों को जिसका बेसब्री से इंतजार रहता है – भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर, रविवार को होगा। भारत अपना तीसरा मुकाबला 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगा।
टूर्नामेंट भारत में होना था, पाकिस्तान के इंकार के बाद शिफ्ट हुआ यूएई
असल में एशिया कप की मेजबानी भारत को ही करनी थी, लेकिन पाकिस्तान ने भारत आने से मना कर दिया। इस कारण एशिया क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू यानी यूएई में आयोजित करने का फैसला किया।
एशिया कप 2025 के मैच भारत में टीवी और ऑनलाइन कहाँ देख ?
एशिया कप 2025 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा।
ऑनलाइन देखने के लिए आप Sony Liv ऐप और वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।
| देश | टीवी चैनल | लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म |
|---|---|---|
| भारत | Sony Sports Network | Sony Liv ऐप और वेबसाइट |
एशिया कप 2025 का शेड्यूल
| दिनांक | दिन | मुकाबला |
|---|---|---|
| 9 सितंबर | मंगलवार | अफगानिस्तान बनाम हांगकांग |
| 10 सितंबर | बुधवार | भारत बनाम यूएई |
| 11 सितंबर | गुरुवार | बांग्लादेश बनाम हांगकांग |
| 12 सितंबर | शुक्रवार | पाकिस्तान बनाम ओमान |
| 13 सितंबर | शनिवार | बांग्लादेश बनाम श्रीलंका |
| 14 सितंबर | रविवार | भारत बनाम पाकिस्तान |
| 15 सितंबर | सोमवार | श्रीलंका बनाम हांगकांग |
| 16 सितंबर | मंगलवार | बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान |
| 17 सितंबर | बुधवार | पाकिस्तान बनाम यूएई |
| 18 सितंबर | गुरुवार | श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान |
| 19 सितंबर | शुक्रवार | भारत बनाम ओमान |
सुपर 4
| दिनांक | दिन | मुकाबला |
|---|---|---|
| 20 सितंबर | शनिवार | ग्रुप बी क्वालीफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालीफायर 2 |
| 21 सितंबर | रविवार | ग्रुप ए क्वालीफायर 1 बनाम ग्रुप ए क्वालीफायर 2 |
| 23 सितंबर | मंगलवार | ग्रुप ए क्वालीफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालीफायर 2 |
| 24 सितंबर | बुधवार | ग्रुप बी क्वालीफायर 1 बनाम ग्रुप ए क्वालीफायर 2 |
| 25 सितंबर | गुरुवार | ग्रुप ए क्वालीफायर 2 बनाम ग्रुप बी क्वालीफायर 2 |
| 26 सितंबर | शुक्रवार | ग्रुप ए क्वालीफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालीफायर 1 |
ये भी पढ़े :-